शनिवार, 22 जनवरी 2011

मिट्टी काटने के दौरान ग्रेनाइट पत्थर की प्राचीन विष्णु प्रतिमा मिली


मधवापुर (मधुबनी)। विगत 16 जनवरी को प्रखंड के सलेमपुर गांव के जिस बरही पोखर से मिट्टी काटने के दौरान ग्रेनाइट पत्थर की प्राचीन विष्णु प्रतिमा मिली थी, बुधवार को उसी पोखर से मिट्टी काटने के दौरान गणेश प्रतिमा मिली है। सलेमपुर गांव स्थित सूखे पड़े बरही पोखर से कुछ ग्रामीणों द्वारा गृह निर्माण के लिए बुधवार को मिट्टी काटने के दौरान करीब 40 किलो वजन की ग्रेनाइट पत्थर से बनी गणेश प्रतिमा मिली। प्रतिमा की लंबाई दो फीट और चौड़ाई करीब डेढ़ फीट है। प्रतिमा के किनारों पर हनुमान भगवान की दो, लक्ष्मी-सरस्वती की एक-एक तथा गणेश वाहन चूहे की एक आकृति उभरी हुई है। तीन दिन में ही दूसरी बार प्रतिमा मिलने की सूचना से ग्रामीणों की भारी-भीड़ उक्त पोखर पर उमड़ पड़ी तथा लोग भगवान गणेश की जयकारा लगाते हुए प्रतिमा को गांव स्थित रामजानकी मंदिर में रखा गया। जहां क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। बताते चले कि विगत 16 जनवरी को इसी पोखर से मिट्टी काटने के दौरान दो क्विंटल की भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली थी। जिसे राम मंदिर में पूजा अचर्ना के लिए रखा गया है। इधर, मंदिर निर्माण समिति के लोगों ने जिलाधिकारी एवं पर्यटन मंत्री बिहार से बार-बार गांव के पोखरे में देवताओं की प्रतिमा मिलने से पूर्व में यहां कोई मंदिर होने की संभावना व्यक्त करते हुए यहां उत्खनन की आवश्यकता जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें