गुरुवार, 10 मार्च 2011

बिहार की चर्चा अब विकास के लिए होती है: चेतन भगत

मशहूर लेखक चेतन भगत ने कहा है कि बिहार बदल रहा है और कुछ समय पहले तक पिछड़ेपन के लिए चर्चाओं में रहने वाले बिहार की चर्चा अब विकास के लिए होती है। पटना के दौरे पर आए चेतन भगत ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। अब इस राज्य की चर्चा पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के लोग जागरूक होंगे तो तय है कि देश की तस्वीर बदल जाएगी। आज पूरे देश में बिहार की चर्चा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। बिहार के निवासियों के प्रति लोगों की सोच बदली है। उन्होंने बिहारी लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी मेहनती होते हैं। आज यहां के लोग विकास की बात भी करते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि यहां के युवा अपना रोल मॉडल चुनें। भगत कहते हैं कि आम आदमी में बदलाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी जिम्मेदार बनेगा तो बड़े बदलाव भी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिहार आकर बहुत खुश हैं। भगत पटना ऑरकेड बिज़नस कॉलेज (एबीसी) में लेक्चर देने के लिए पटना आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें